We keep organizing “honor Ceremony” Tribute Ceremony for the martyrs and their families and ex-servicemen to show our respect to them. We pledge not to forget the bravery of his family. This will awaken the feeling of patriotism among the youth.
15 अप्रैल को भोपाल के शौर्य स्मारक में आयोजित शौर्य अलंकरण सम्मान समारोह एक ऐसी शाम रही जो जीवन में कभी भूली नहीं जा सकेगी अवसर था शौर्य नमन फाउंडेशन और एशियन न्यूज़ द्वारा शौर्य अलंकरण सम्मान समारोह का जहाँ देश के असली हीरो का सम्मान हुआ , इस अवसर पर देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान परमवीर चक्र विभूषित श्री सूबेदार संजय कुमार जी , DIG GROUP CENTER CRPF डॉ संजय कुमार जी , MEJ.GEN. श्याम श्रीवास्तव (रीटा.) , कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग जी , महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय जी के साथ शौर्य नमन फाउंडेशन के नॅशनल एम्बेसडर व नॅशनल हीरो पंडित अभिषेक गौतम जी उपस्थित रहे , कार्यक्रम का शुभारम्भ देशभक्ति गीतों के साथ हुआ अतिथि स्वागत के साथ उन शौर्य परिवारों का स्वागत हुआ जिन्होंने अपने प्राणों कि बलि दे माँ भारती का मान रखा शौर्य परिवारों के सम्मान के बाद हमारे बीच उपस्थित 30 ऐसे शौर्य का सम्मान हुआ जो देश सेवा के साथ साथ हम सब के बीच होने वाले तमाम घटनाओं में हम सब की रक्षा और सहायता कर आज भी सेवा में कार्यरत हैं ऐसे वीर सैनिकों व पुलिस फ़ोर्स के सिपाहियों का सम्मान पूरे कार्यक्रम को अपने उचाईयों पर ले गया , सम्मान के उपरांत प्रख्यात कत्थक टीम राघिनी जी द्वारा माँ भगवती के आराधना में नृत्य प्रस्तुत हुआ इसके उपरांत इस शौर्य अलंकरण सम्मान में कविसम्मेलन के भाग में सबसे पहले इंदौर से पधारे युवा कवि अवनीश सूर्य ने अपने पंक्तियों से शौर्य आराधना किया दूसरे कवि हिमांशु भावसार हिन्द ने चंद्रशेखर आज़ाद , परमवीर चक्र और बत्रा के जीवन को अपने पंक्तियों के माध्यम से पूरी जीवनी मंच पर ला दिया वाराणसी से पधारे कवि प्रशांत बजरंगी ने कविसम्मेलन के संचालन के साथ साथ मंच को अपने ओज मंत्रो से अभिभूत कर दिया सभी मंचीय अतिथियों ने खड़े होकर माँ भारती के जय जयघोष से इस शाम को शौर्य शाम बना दिया .
कार्यक्रम के अगले पड़ाव में अतिथियों के आशीर्वचन और परमवीर सूबेदार संजय कुमार जी के जुबानी कारगिल की कहानी सुनना ऐसा रहा जैसे हम जीवन में जिन ऐशोआराम के साथ खुद को अधूरा महसूस करते हैं वहां हमारे सैनिक हम सब के लिए बिना खाए पिए बिना सोये , बिना अपने प्राणों के चिंता के माँ भारती की सेवा में लगे हुवे हैं ,
कार्यक्रम के प्रत्येक चरण में सभी लोगों का जो स्नेह और साथ शौर्य नमन परिवार को मिला यह अपरिभाषित है शौर्य नमन के प्रतीक चिन्ह ब्रोच को प्रतेक सिपाही गर्व और स्नेह से अपनी वर्दी में लगाया स्वयं संजय कुमार जी भी ने अपने वर्दी में शौर्य नमन का ब्रोच सहर्ष लगाया , इस पूरे कार्यक्रम में पूरी टीम अपनी उपलब्धि स्वरुप इस आयोजन को सफल बनाने में लगी रही ,
इस पूरे कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति जिन्होंने इसकी पूरी भूमिका और क्रियान्वयन संभाला जिनके आशीर्वाद और सहयोग से यह संभव हुआ आदरणीय अंशुमन खरे भाई साहब का और एशियन न्यूज़ का ह्रदय तल से आभार ..